पीडीए पखवाड़े के तहत किया गया जन पंचायत का आयोजन

Share
 पीडीए पखवाड़े के तहत किया गया जन पंचायत का आयोजन
अजीत विक्रम
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष माननीय नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर दिनांक 26 जनवरी से  चल रहे पीडीए पखवाड़े  के तहत जखनियां विधान सभा के  जफरपुर गांव में जनपंचायत का आयोजन किया गया। इस जनपंचायत को संबोधित करते हुए पुर्व विधायक त्रिवेणी राम ने कहा कि इस देश की सरकार को पूंजीपति चला रहे हैं। भाजपा सरकार गरीबों के हितों की अनदेखी और चंद पूंजीपति घरानों को लाभ पहुंचाने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही  और जनविरोधी नीतियों से देश तंग है।   लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के चलते  पूरा देश खुन के आंसू रो रहा है। यह सरकार विरोधी दलों के नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से काम कर रही है । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश के लोकतंत्र और संविधान का लगातार मजाक उड़ा रही है। देश के धर्म निरपेक्ष स्वरूप ,गंगा जमुनी तहजीब और सामाजिक और साम्प्रदायिक सद्भाव को खत्म कर भाजपा सरकार देश में नफ़रत फैलाने का काम कर रही है ।  उन्होंने  कहा कि  देश के तानाशाह हुक्मरान विरोधी दलों को कमजोर करना चाहते हैं। यह सरकार अपने विरोध में उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है।  उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार की संकीर्ण  एवं साम्प्रदायिक सोच के चलते  देश में आपसी भाईचारा, सौहार्द और देश की गंगा जमुनी तहजीब और सांझी विरासत की संस्कृति को नुक्सान पहुंचा है । उन्होंने कहा कि देश के संविधान, लोकतंत्र,   धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय व समाजवाद की रक्षा तथा नफरत की सियासत को खत्म करने के  लिए भाजपा सरकार का खात्मा जरूरी है ।
इस जनपंचायत में मुख्य रूप से विधानसभाध्यक्ष अवधेश यादव उर्फ राजू यादव, आमिर अली,रामबचन यादव, साहब यादव, यमुना यादव, जयराम यादव,रामलच्छन यादव आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *