जगदीशपुर: छात्र परिषद सम्मानित, अंतर-सदन नृत्य प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

Share
जगदीशपुर। इंडोरामा पब्लिक स्कूल, जगदीशपुर में छात्र परिषद अलंकरण समारोह एवं अंतर-सदन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र सांखे, मुख्य परिचालन अधिकारी, आईआईपीएल जगदीशपुर एवं विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार झा, प्रधान मानव संसाधन, आईआईपीएल जगदीशपुर रहे। अतिथियों ने नव नियुक्त छात्र परिषद एवं सदन पदाधिकारियों को बैज और पट्टिका प्रदान कर सम्मानित किया।शपथ ग्रहण समारोह में छात्र नेताओं ने विद्यालय की मर्यादा, अनुशासन और जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। इसके बाद आयोजित अंतर-सदन नृत्य प्रतियोगिता में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में अरुण सदन ने प्रथम तथा मार्तण्ड सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।read more:https://pahaltoday.com/deputy-rmo-inspected-wheat-procurement-and-storage-arrangements-at-kaimganj-mandi/प्रतियोगिता का मूल्यांकन राजेंद्र सांखे, मनोज कुमार झा एवं प्रतिमा द्विवेदी ने किया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, लय और समन्वय की सराहना की।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राघवेंद्र कुमार द्विवेदी ने नव निर्वाचित छात्र परिषद को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *