भादर/अमेठी। विकासखंड भादर अंतर्गत ग्रामसभा अग्रेशर निवासी कप्तान तिवारी रविवार को रामगंज बाजार से मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेलवे क्रॉसिंग के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।read more:https://pahaltoday.com/strict-action-will-be-taken-against-black-marketing-of-fertilizers-nsa-will-be-imposed-on-charging-higher-prices/घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को गड्ढे से बाहर निकालकर तत्काल दुर्गापुर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे में युवक के दोनों हाथों में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि पैर में भी गंभीर चोटें आई हैं।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित अंधे मोड़ के कारण क्षेत्र में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।