गौरीगंज/अमेठी। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूर्यभान तिवारी हारीपुर ने सांसद किशोरी लाल शर्मा से मुलाकात कर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में असंतोष बढ़ रहा है।
जिलाध्यक्ष ने किसानों को कृषि योजनाओं, अनुदान एवं अन्य सुविधाओं का लाभ समय से दिलाने की मांग उठाई। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।read more:https://pahaltoday.com/dm-takes-strict-action-against-negligence-in-pm-surya-ghar-yojana-directs-disposal-of-pending-loan-files-within-three-days/
सांसद ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की बात कही।इस दौरान किसान प्रदेश महासचिव कपिल पांडेय व किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय किसान भी मौजूद रहे।