बदहाल बारात घर बना खंडहर, ग्रामीणों ने कराया ध्यान आकर्षित

Share
भेटुआ/अमेठी। भेंटुआ ब्लॉक क्षेत्र की ग्रामसभा गौरिकपुर के अजमेर का पुरवा स्थित बारात घर बदहाली और उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। रखरखाव के अभाव में भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे ग्रामीणों को सामाजिक आयोजनों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।read more:https://pahaltoday.com/sampoorna-samadhan-diwas-today-district-magistrate-will-listen-to-public-problems-in-sevrai-tehsil/
ग्रामीणों ने बताया कि भवन की खिड़कियों से घास अंदर तक फैल चुकी है, दरवाजे गायब हैं और फर्श जगह-जगह टूट गई है। वहीं दीवारों का प्लास्टर भी झड़ रहा है, जिससे भवन की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। लोगों का कहना है कि खाली पड़े इस बारात घर में अब नशेड़ी और जंगली जानवर डेरा जमाने लगे हैं।
स्थानीय निवासी रवि सिंह, विक्की सिंह, विकास, सोनू , प्रकाश तिवारी, संतदीन तिवारी, प्रताप तिवारी सहित कई ग्रामीणों ने प्रशासन से भवन की मरम्मत कराने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारात घर ठीक हो जाने से गांव में शादी-विवाह समेत अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में लोगों को सुविधा मिल सकेगी।
ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से मामले में ध्यान देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *