रसूलाबाद कानपुर देहात। श्री धनेश्वर धाम मुर्री में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन पहुंचे भाजपा नेता जगदेव कुरील ने कथा वक्ता का स्वागत करते हुए उन्हें पटका पहनाया और व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया ।रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मुर्री में स्थित पावन स्थल श्री धनेश्वर धाम में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। शुक्रवार को भाजपा नेता क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी रसूलाबाद विधानसभा में भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जगदेव कुरील ने धनेश्वर बाबा की पूजा अर्चना करने के बाद कथा वक्ता आचार्य रोहित कृष्णाचार्य जी महाराज का स्वागत करते हुए उन्हें पटका पहनाते हुए व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान जगदेव कुरील ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र में धर्म आस्था और भक्ति की सहभागिता से मन को आध्यात्मिक शांति मिलती है। इस तरह के धार्मिक काम होने से क्षेत्र में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है और धर्म का प्रसार होता है। यहां परीक्षित अमर सिंह, जयकिशन यादव प्रधान, मुन्ना सिंह,रिंकू यादव,सचिन,अनिल तिवारी,योगेंद्र,कुलदीप कुरील, गुड्डू जयवीर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।