आजमगढ़ में भदोही जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी व प्रधान राजमणि पांडेय सम्मानित

Share
भदोही। गांधी जयंती के अवसर पर आजमगढ़ के बीना पारा में आयोजित पंचायत रत्न सम्मान समारोह में भदोही के जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी और महजूदा ग्राम पंचायत के प्रशासक राजमणि पांडेय को पंचायत रत्न 2026 सम्मान से सम्मानित किया गया। देशभर से चयनित 51 पंचायत प्रतिनिधियों में भदोही से दोनों का चयन किया गया था। ग्रामीण सत्ता पंचायती राज संगठन की ओर से आयोजित समारोह में पंचायतों में बेहतर कार्य, ग्रामीण विकास, जनसुविधाओं और जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे। महजूदा ग्राम पंचायत में पंचायत सचिवालय, डिजिटल लाइब्रेरी, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, स्मार्ट कक्षाओं सहित ग्रामीणों से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं के विकास और जनहित के कार्यों को देखते हुए राजमणि पांडेय का चयन किया गया था। वहीं अनिरुद्ध त्रिपाठी को भी पंचायत क्षेत्र में विकास एवं जनहित के कार्यों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न राज्यों से चयनित पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि पंचायत रत्न सम्मान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों के योगदान को पहचान देना तथा अन्य पंचायतों को ग्रामीण विकास के लिए प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *