सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) कार्यालय, सहारनपुर में 14 अप्रैल को बिहारीगढ़ में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम/जनसभा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। बताया गया कि इस प्रस्तावित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चैधरी जयंत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है, जिसके मद्देनजर कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।read more:https://khabarentertainment.in/baba-saheb-dr-bhimrao-ambedkars-135th-birth-anniversary-celebrated-with-great-pomp/ बैठक में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। साथ ही कार्यक्रम स्थल की सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने पर बल दिया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, जिलाध्यक्ष शाहजमां खान एवं प्रदेश महासचिव चैधरी धीर सिंह ने जनपद के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भारी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शाहजमां खान ने की, जबकि संचालन प्रदेश महासचिव चैधरी धीर सिंह ने किया। बैठक में क्षेत्रीय, मंडल एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली तथा सभी ने मिलकर इसे ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।