सहारनपुर। बैसाखी पर्व के अवसर पर सहारनपुर के सिख पंजाबी अधिवक्ताओं द्वारा पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्र जीत सिंह निक्कू के निवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं और समाज की एकजुटता का संदेश दिया। बैठक को संबोधित करते हुए रमेश अरोड़ा एवं चंद्र जीत सिंह निक्कू ने कहा कि यदि समाज के किसी भी व्यक्ति पर अत्याचार होता है, तो सभी अधिवक्ता मिलकर उसकी सहायता करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव और सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में सिख पंजाबी समाज अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा। नंद लाल मदान एवं पूर्व अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि सिविल बार के चुनाव की चाभी अपने हाथ में रखने के लिए समाज को एकजुट रहना होगा तथा बिरादरी को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। दलजीत सिंह कोचर ने बैसाखी पर्व के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं और समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया।read more:https://khabarentertainment.in/the-activeness-of-town-outpost-in-charge-bharat-bhushan-singh-has-instilled-fear-in-criminals/ वहीं किरण चोपड़ा, मंजू अरोड़ा और मीनू ने कहा कि समाज के किसी भी व्यक्ति के उत्पीड़न की स्थिति में मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक को सतीश जग्गा, चंद्र प्रकाश छाबड़ा, देवेंद्र वधवा, सुरेश सलूजा एवं सुनील बंटी सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता किरण चोपड़ा के जन्मदिन पर केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। बैठक में सरदार वीरेंद्र सिंह, मनमोहन जुनेजा, राजकुमार ठकराल, मनजीत गोल्डी, अमनदीप सिंह जोशा, नितिन ग्रोवर, परमिंदर कोहली, महीप सिंह हैप्पी, अनिल मदान, दिलीप सेठ, शितिज अरोड़ा, अजेश शर्मा, वीरेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।