बहराइच ( पयगपुर तहसील )l अपनी तेज तर्रार और ईमानदार छवि के लिए मशहूर देवीपाटन मंडल के पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक ने बुधवार रात को पयागपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुई ‘खाकी की नई पौध’ यानी प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ लंबी बैठक की। आईजी ने दो टूक शब्दों में नए सिपाहियों को नसीहत दी कि वर्तमान में व्याप्त अराजकता के माहौल से पूरी सख्ती और कानून के दायरे में रहकर निपटना ही पुलिस की पहली प्राथमिकता है थाना परिसर में आयोजित इस विशेष सत्र में आईजी अमित पाठक एक शिक्षक की भूमिका में नजर आए। लगभग आधे घंटे तक उन्होंने प्रशिक्षु आरक्षियों को कानून का पाठ पढ़ाया। उन्होंने केवल भाषण ही नहीं दिया, बल्कि आरक्षियों से सवाल-जवाब कर उनकी व्यावहारिक समझ को भी परखा। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग सेंटर से बाहर आने के बाद अब फील्ड की चुनौतियां अलग होंगी, जिसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहना जरूरी है आईजी ने नए आरक्षियों को ‘ईमानदारी का मंत्र’ देते हुए कहा कि जनता के बीच पुलिस की छवि आपके व्यवहार से ही सुधरेगी। उन्होंने यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कैसे चौक-चौराहों पर मुस्तैदी दिखाकर व्यवस्था को सुचारू रखा जा सकता हैread more:https://pahaltoday.com/smuggling-network-exposed-again-at-the-border-nepalese-smuggler-arrested-in-major-ssb-operation/संवाद के बाद आईजी अमित पाठक, क्षेत्राधिकारी (यातायात) राज सिंह, पयागपुर क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी और थानाध्यक्ष दीपक सिंह के साथ खुद सड़कों पर उतरे। उन्होंने नए आरक्षियों की टोली के साथ प्रमुख चौक-चौराहों पर ‘फुट मार्च’ किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया आईजी श्री पाठक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम थानों में जाकर उन प्रशिक्षु आरक्षियों से संवाद कर रहे हैं जो ट्रेनिंग के बाद व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए आए हैं। उनके रहने की व्यवस्था, उनकी प्रगति और ट्रेनिंग के दौरान आने वाली कठिनाइयों की समीक्षा की जा रही है। आज पयागपुर में उन्हें फुट पेट्रोलिंग और पुलिसिंग के बेसिक्स समझाए गए हैं इस औचक दौरे और आईजी के कड़े तेवरों से पुलिस महकमे में दिनभर हलचल मची रही।