निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों की जांच, बांटे चश्मे

Share

म्योरपुर, सोनभद्र। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड चित्रकूट के तत्वावधान में सोमवार को म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड के आवास पर निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों की आंखों की जांच कर जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए।नेत्र परीक्षण कर रहे चिकित्सक डॉ. मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 40 वर्ष से अधिक उम्र के कई लोगों को नजदीक से पढ़ने-लिखने में परेशानी हो रही थी, जिन्हें जांच के बाद आवश्यकतानुसार चश्मा उपलब्ध कराया गया। ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने कहा कि म्योरपुर क्षेत्र आदिवासी-बनवासी बाहुल्य है। आर्थिक और भौगोलिक कारणों से ग्रामीण समय पर आंखों की जांच नहीं करा पाते, जिससे कई लोग गंभीर नेत्र समस्याओं की चपेट में आ जाते हैं।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/ उन्होंने बताया कि श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के सोनभद्र-मिर्जापुर प्रभारी हेमराज यादव से संपर्क कर अपने आवास पर नियमित नेत्र परीक्षण शिविर लगाने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक माह की 21 तारीख को उनके आवास पर नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। भविष्य में अन्य विभागों के चिकित्सकों को भी बुलाकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोग, जिन्हें मोतियाबिंद की समस्या है और वे उपचार कराने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें ट्रस्ट के माध्यम से निशुल्क चित्रकूट ले जाकर ऑपरेशन कराया जाएगा तथा उपचार के बाद घर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने ट्रस्ट के इस सेवा कार्य के लिए हेमराज यादव का आभार जताया। शिविर के दौरान समाजसेवी सुनील कुमार, राम अवतार, राम रतन, रविंद्र अग्रहरी, पवन जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *