बिना डिग्री-लाइसेंस के चल रहा था अस्पताल, नोडल अधिकारी की टीम ने की कार्रवाई

Share
पोर्टल पर हुई शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मोहल्ला निकम्माशाह में चल रहे एक अस्पताल को सील कर दिया।  मोहल्ला फतेहनगर निवासी सना अली पत्नी फैजान अहमद ने IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि निकम्माशाह मोहल्ले में बिना बोर्ड और बिना मान्यता के नर्सिंग होम चलाया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने कहा कि यहां इलाज करने वाले लोगों की डिग्री और लाइसेंस संदिग्ध हैं। मरीजों का गलत उपचार, बिना वजह भर्ती करना और हालत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल रेफर कर देना आम बात है। शिकायत में डॉक्टरों के कागजातों की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई थी।read more :https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/शिकायत मिलते ही नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर छापा मारा। जांच में जरूरी दस्तावेज और मानकों में भारी खामियां मिलीं। इसके बाद टीम ने अस्पताल को तत्काल सील कर दिया।डॉ. देवेंद्र कुमार ने कहा कि जनपद में अवैध अस्पतालों, नर्सिंग होम और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। किसी को भी मरीजों की जान से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *