भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित है पुराना पुल, फिर भी पुलिस चौकी के सामने से गुजर रहे वाहन; बारिश में गड्ढों में पानी भरने से बढ़ा हादसे का खतराशेरकोट । नगर क्षेत्र में खो नदी पर बने पुराने जर्जर पुल से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित होने के बावजूद बड़े वाहन लगातार बेरोकटोक गुजर रहे हैं। भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए पुल के दोनों ओर लगाए गए हाईगेज क्षतिग्रस्त होने के बाद अब बड़े-बड़े पत्थरों को भी एक तरफ हटाकर रास्ता खोल दिया गया है। ऐसे में जर्जर पुल से भारी वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/बताया जाता है कि शेरकोट क्षेत्र में खो नदी पर बना पुराना पुल काफी समय से जर्जर हालत में है। भारी वाहनों के आवागमन को देखते हुए नया पुल भी बनाया जा चुका है, जिसके बाद पुराने पुल पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। इसके लिए पुल के दोनों ओर हाईगेज लगाए गए थे, ताकि निर्धारित ऊंचाई से अधिक ऊंचे वाहन पुल पर प्रवेश न कर सकें। आरोप है कि कुछ समय बाद भारी वाहनों द्वारा हाईगेज तोड़ दिए गए।इसके बाद प्रशासन की ओर से बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए पुल के एक ओर बड़े-बड़े पत्थर रखवा दिए गए, लेकिन कुछ समय बाद इन पत्थरों को भी किनारे कर रास्ता खोल दिया गया। इसके चलते अब भारी वाहन पुराने और जर्जर पुल से आसानी से गुजर रहे हैं।बारिश में और बढ़ जाता है खतराक्षेत्र में बारिश के दौरान पुल के आसपास सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है। ऐसे में वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं हो पाता। जर्जर पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही और जलभराव की स्थिति दुर्घटना के खतरे को और बढ़ा देती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।