मेरठ : मेरठ में कांवड मार्ग के लिए जिले में भारी वाहनों का बुधवार मध्यरात्रि से डायवर्जन कर दिया गया।यदि आप कांवड़ मेले के दौरान मेरठ से होकर लखनऊ, आगरा समेत विभिन्न शहरों के साथ-साथ दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड आदि प्रदेशों के लिए रोडवेज बसों में यात्रा करने की तैयारी में हैं तो बसों का रूट प्लान जरूर देख लें।कांवड़ियों की सुरक्षा और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में परिवहन निगम के अधिकारियों ने रूट डायवर्जन के साथ बसों का नया रूट प्लान तैयार किया है।नए रूट प्लान के अनुसार दो अगस्त से 11 अगस्त मध्य रात्रि 12 बजे तक सभी बसों का संचालन होगा।परिवहन निगम के तीन बस अड्डे हैं लेकिन कांवड़ मेले के दौरान भैसाली, मेरठ डिपो की सभी बसें गढ़ रोड स्थित सोहराब गेट डिपो बस अड्डे से संचालित होंगी।सोहराब गेट डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि दो अगस्त से 11 अगस्त की मध्य रात्रि तक के लिए उप्र परिवहन निगम और अनुबंधित बसों का रूट प्लान तैयार किया गया है। यह दो अगस्त से सड़कों पर दिखाई देगा।रठ सोहराब गेट डिपो से ही उप्र के विभिन्न शहरों और दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड आदि प्रदेशों के लिए तय रूटों पर ही बसें चलेंगी। रूट प्लान में कांवड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर लिया गया है। यात्रियों की संख्या के आधार पर बसें उपलब्ध रहेंगी।readmore:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/
चार अगस्त से वनवे व्यवस्था होगी
एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि दिल्ली-रुड़की हाईवे और मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर भारी वाहन बंद कर दिए गए हैं। हल्के वाहन अभी चलते रहेंगे। चार अगस्त को दिल्ली हाईवे और शहर के अंदर दिल्ली, गढ़ और हापुड़ रोड को वन-वे कर दिया जाएगा। यानि एक साइड में कांवड़िये और दूसरी साइड में दोनों तरफ से वाहनों का संचालन कराया जाएगा। दिल्ली-दून इकोनोमिक कारिडोर और गंगा एक्सप्रेसवे पर यातायात का संचालन चलता रहेगा। यहां कांवड़ियों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
सोहराब गेट डिपो परिसर में भरा पानी
सोहराब गेट डिपो बस अड्डा परिसर में बरसात का पानी भरा है। कांवड़ के दौरान अगर बारिश हुई तो यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बस अड्डे पर पेयजल और शौचालय की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं हैं। इसको लेकर जब एआरएम राजीव कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दो दिन के भीतर बस अड्डे से पानी की निकासी की व्यवस्था करा दी जाएगी। अन्य सुविधाओं को भी अपडेट किया जा रहा है।