टिकट नहीं मिलने पर नहीं लड़े पंचायत चुनाव, अब भाजपा ने बनाया अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष

Share

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष के रूप में अमित कुमार सिद्धार्थ को जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके अमित कुमार सिद्धार्थ की नियुक्ति को पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।अमित कुमार सिद्धार्थ प्रारंभ से ही भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़े रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा से जुड़कर राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय हुए अमित कुमार सिद्धार्थ भाजपा में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं। इससे पहले वह भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में अमित कुमार सिद्धार्थ ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पार्टी से पैनल में स्थान मांगा था, लेकिन पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता बंसी राम को समर्थन दिया।

read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette इसके बाद पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बंसी राम के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन अमित कुमार सिद्धार्थ ने चुनाव मैदान में उतरने के बजाय संगठन के फैसले का सम्मान किया और बंसी राम के साथ मजबूती से खड़े रहे। उस समय उनका चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।अब भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनकी नियुक्ति को संगठन में सक्रियता और निष्ठा के आधार पर मिली नई जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि दलित समाज के अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भाजपा को दलितों का हितैषी बताते हुए कहा कि वह समाज के लोगों तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और दलित समाज के बीच पार्टी की स्वीकार्यता बढ़ाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *