दशहरी ग्राम में हर्षोल्लास के साथ जिला गंगा समिति के द्वारा मनाया गया गंगा उत्सव

Share
हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन व प्रभागीय वनाधिकारी प्रोमिला के मार्गदर्शन में संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अकना के दशहरी ग्राम में हनुमानगढ़ी आश्रम सेंगर नदी घाट पर विवेक कुमार सैनी जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति कानपुर देहात के नेतृत्व में गंगा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, गंगा उत्सव कार्यक्रम गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने के उपलक्ष में मनाया गया  कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रशासक प्रिंस राज व मोहिनी देवी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया गंगा उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष साकेत पाल ने कार्यक्रम का संचालन सरस्वती विद्या मंदिर के संचालक एमएनपी हाई स्कूल के डायरेक्टर मारूफ  द्वारा किया गया कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा जिला परियोजना अधिकारी विवेक कुमार सैनी द्वारा तैयार की गई अहिल्याबाई होल्कर इंटर कॉलेज हवासपुर, राम सखी इंटर कॉलेज दशहरी, एम एन पी हाई स्कूल सिकंदरा, सुभारती इंटरनेशनल स्कूल सिकंदरा के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकालकर आम जन समुदाय को नदी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया रैली के दौरान पर्यावरण संरक्षण संबंधी नारो का उद्घोष किया गया तथा ग्राम पंचायत में नमामि गंगे हर-हर गंगे नारो की गूंज रही वही नदी घाट पर गंगा रन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालयों के छात्राओं एवं अन्य ग्रामीण युवाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में पंकज  प्रथम स्थान धन्यजय द्वितीय स्थान प्राप्त किया शाहिल तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं बालिका वर्ग की दौड़ में मंजुल प्रथम स्थान प्राप्त किया गौरी द्वितीय स्थान प्राप्त विद्या तृतीय स्थान प्राप्त किया दौड़ प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया वहीं  चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यालय से आए हुए छात्र छात्रों द्वारा चित्रों के माध्यम से नदी पर्यावरण संरक्षण के संदेशों को उतारते हुए चित्रों में गागर में सागर जैसे भरने का प्रयास किया गया हो मनमोहक एवं प्रेरणादाई चित्र पेंटिंग बनाई गई जिसमें निर्णायक मंडल के रूप में जीतेन्द्र सिंह सेंगर राम सखी इंटर कालेज,आंनद वर्मा आहिल्या वाई होलाकर इंटर कालेज, अनामिका तिवारी,  द्वारा गौरी को प्रथम अदीवा, अनम द्वितीय राधिका गुप्ता तृतीय स्थान दिया गया सभी छात्र छात्रों को का चयन किया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।वही कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया छात्र छात्रों द्वारा रंगोली के माध्यम से रंग-बिरंगे कलरों से वनस्पतियों से नदी संरक्षण संबंधित रंगोली बनाई गई जिसमें प्रथम स्थान अहिल्याबाई होलकर इंटर कॉलेज हवासपुर द्वितीय स्थान एमएनपी हाई स्कूल सिकंदरा तृतीय स्थान राम सखी इंटर कॉलेज दशहरी को मिला सभी रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र ट्रॉफी पुरस्कार देकर के सम्मानित किया गया कार्यक्रम के पंचम चरण में सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं छात्र छात्रों द्वारा उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाटिका, लोक नृत्य, सामूहिक गान,गंगा गीत,जैसी मनमोहन प्रस्तुतियों के माध्यम से जागरूकता का संदेश देने का प्रयास किया आज के दिन दशहरी ग्राम के घाट पर हर-हर गंगे नमामि गंगे के नारों के साथ गूंजता रहा दशहरी ग्राम अंत में सेंगर नदी घाट पर सभी ग्राम वासियों के साथ गंगा आरती का आयोजन किया गया दीपोत्सव व दीपदान में जिला पंचायत राज्य अधिकारी विकास पटेल, उपप्रभागीय वनाधिकारी अपूर्वा पांडेय सभी ने नदी को प्रणाम करते हुए इस उत्सव को भव्यता पूर्वक मनाया। इस अवसर पर उप प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व पांडे ने कहा कि गंगा नदी हमारी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत होने के साथ-साथ जीवनदायिनी भी है। गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने तथा उनके प्राकृतिक स्वरूप को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।अंत में विवेक कुमार सैनी जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति  ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों, ग्राम वासियों अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नदियों को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छता केवल एक दिवस का अभियान न होकर , बल्कि एक निरंतर चलने वाली सामाजिक प्रक्रिया होनी चाहिए । यदि हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे, तो हमारा जनपद और देश दोनों उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *