थाना बरौर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले वांछित 01 अभियुक्त को किया  गिरफ्तार  

Share
कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 03.11.2026 को थाना बरौर पर वादी द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र बावत अभियुक्त गुलशन द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को  डरा धमकाकर दुष्कर्म की घटना कारित करना व आयेदिन छेड़खानी करना, जिससे प्रताड़ित होकर वादी की नाबालिग पुत्री द्वारा जहरीला पदार्थ खा लेने आदि के सम्बन्ध में दी गयी । जिस जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0. 94/2026 धारा 5(1)/108/331/3(5)/351(3) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट बनाम गुलशन पुत्र सर्वेश निवासी ग्राम किशोरपुर थाना बरौर जनपद कानपुर देहात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया । थाना बरौर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त गुलशन पुत्र सर्वेश निवासी ग्राम किशोरपुर थाना बरौर जनपद कानपुर देहात को बरौर से निगोही जाने वाली रोड़ थाना क्षेत्र बरौर से आज दिनांक 05.11.2026 को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *