बाराबंकी। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सपा नेता और पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गन्ना संस्थान से कलेक्ट्रेट परिसर तक प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचकर वहां धरना-प्रदर्शन किया। अंत में प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। धरने के दौरान पूर्व एमएलसी राजेश यादव ने कहा कि जिले समेत पूरे प्रदेश में किसानों को खाद की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। खाद की कालाबाजारी हो रही है और जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और शासन-प्रशासन आम जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने सरकार विरोधी नारे लगाए और किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। डीएम कार्यालय पहुंचकर सपा नेताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन प्रशासन को दिया। जिले में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, यूरिया और डीएपी की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। पूर्व एमएलसी राजेश यादव ‘राजू’ ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में किसान खाद के लिए परेशान हैं, जबकि कालाबाजारी करने वालों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों और युवाओं की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। राजेश यादव ‘राजू’ ने चेतावनी दी कि यदि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराई गई और जनसमस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी अपने आंदोलन को और तेज करेगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मांगों को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, जिला महामंत्री हिमांशु यादव, वरिष्ठ सपा नेता ज्ञान सिंह यादव, जिला प्रवक्ता वीरेन्द्र प्रधान, जिला पंचायत सदस्य चक्खन यादव, ओम चन्द्र यादव, मो तौसीफ कर्रार सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/
फूलन देवी को दी गई श्रद्धांजलि
बाराबंकी। पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ स्वर्गीय फूलन देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन करते हुए उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, पूर्व विधान परिषद सदस्य राजेश यादव राजू जिला महासचिव हिमांशु यादव, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, प्रदेश सचिव हुमायूं नईम खान, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश वर्मा अजय वर्मा बबलू कामता प्रसाद यादव सुरेश चंद्र गौतम यसवंत सिंह यादव, नसीम कीर्ति, प्रदुमन यादव, राजकुमार वर्मा आदि प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।