उन्नाव। रक्षाबंधन पर्व पर सोमवार को बेन-हर पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को राखी बांधी। छात्राओं ने एसपी जय प्रकाश सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह को तिलक लगाकर राखी बांधी और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/इस दौरान छात्राओं और शिक्षिकाओं ने पुलिस अधिकारियों के प्रति सम्मान एवं आत्मीयता व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधिकारियों ने भी छात्राओं को पर्व की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना की। कार्यक्रम ने पुलिस और छात्राओं के बीच अपनत्व एवं विश्वास के रिश्ते को और मजबूत किया।