जमीन विवाद में ससुर-दामाद आमने-सामने, लाठी-डंडे और कुर्सियां चलीं

Share

बहराइच l जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र के बरथनवा गांव में जमीन बिक्री और पैसों के लेन-देन को लेकर ससुर और दामाद के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों तरफ से जमकर लाठी, डंडे और कुर्सियां चलने लगीं।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/बताया जा रहा है कि ससुर वसीम अहमद और दामाद रहीस के बीच जमीन के सौदे और पैसों के लेन-देन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में अचानक तनाव बढ़ गया और हिंसक झड़प हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को काबू में किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को संभाला। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 7 लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *