बहराइच l जिले के कोतवाली नानपारा क्षेत्र में NH-927 पर तेज रफ्तार कार और सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्राली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर-ट्राली पर लदी सरिया कार को चीरते हुए अंदर तक घुस गई।read more:https://khabarentertainment.in/ghosiya-nagar-panchayats-entire-system-collapsed-during-just-five-minutes-of-rain/
जानकारी के अनुसार, सरिया कार के ड्राइवर सीट के बगल वाली साइड से अंदर घुस गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय कार में केवल चालक ही सवार था और इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात को संभालने की कोशिश की।फिलहाल घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की ओर ध्यान खींचा है।