राजनाथ सिंह के 75वें जन्मदिन पर हुए धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रम

Share
लखनऊ। भारत सरकार के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा शहर भर में धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम हनुमान सेतु पार्किंग स्थल पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ के रूप में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने श्रीराम दरबार एवं हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा सहित मंडल अध्यक्ष, पार्षद, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने समाजसेवी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सुभाष अग्रवाल, अजय अरोड़ा, बृज किशोर द्विवेदी, साधना वर्मा, माधुरी शुक्ला, ओम प्रकाश धानुक, डॉ. विवेक, राम रतन मौर्य एवं रामचंद्र चौरसिया को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजनाथ सिंह का सार्वजनिक जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री के रूप में राजनाथ सिंह ने देश की सुरक्षा को सशक्त बनाने के साथ ही लखनऊ के विकास को नई गति प्रदान की है।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि पूजनीय अटल बिहारी वाजपेयी ने लखनऊ के विकास का जो सपना देखा था, उसे राजनाथ सिंह निरंतर साकार करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा और संगठन के क्षेत्र में जो पौधा रोपा था, वह आज विशाल वटवृक्ष बन करके साकार हो रहा है। उनके नेतृत्व और प्रयासों से लखनऊ में विश्वस्तरीय योजनाओं के माध्यम से विकास कार्यों को गति मिली है।कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि उन्हें राजनाथ सिंह के साथ लंबे समय तक कार्य करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह ने जिला अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष तक संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनका व्यक्तित्व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *