खेत की रखवाली कर रहे किसान पर तेंदुए का हमला, दोनों बाजू बुरी तरह नोचे

Share

बहराइच। जिले में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला थाना मोतीपुर क्षेत्र के परवानी गांव का है, जहां खेत की रखवाली कर रहे एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार, परवानी गांव निवासी 48 वर्षीय किसान पुजारी अपने खेत की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में छुपे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में तेंदुए ने किसान के दोनों बाजुओं को बुरी तरह नोच डाला, जिससे वह लहूलुहान हो गए।किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हांका लगाना शुरू किया।read  more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/ ग्रामीणों की भीड़ और शोर-शराबा देख तेंदुआ मौके से भाग गया।घायल किसान को तत्काल उपचार के लिए मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।क्षेत्र में लगातार जंगली जानवरों की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *