बाराबंकी। जिले में विश्व जनसंख्या दिवस पर मंगलवार शाम को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रंजन गौतम की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट वर्किंग ग्रुप की बैठक हुई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा मोबियस फाउंडेशन के सहयोग से संचालित ‘उम्मीद परियोजनाश् के तहत दो परिवार नियोजन जागरूकता अभियानों का शुभारंभ किया गया। ये अभियान श्इतनी भी क्या जल्दी है?’ (सामाजिक व्यवहार परिवर्तन और परिवार नियोजन जागरूकता) और श्देश बदलेगा जब मर्द बदलेगाश् (पुरुष सहभागिता बढ़ाने के लिए) हैं। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि एसबीसीसी अभियान का लक्ष्य पोस्टर, लघु फिल्म और जिंगल्स जैसे संचार माध्यमों से परिवार नियोजन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। अभियान के मुख्य संदेशों में सही उम्र में विवाह, पहले बच्चे और दो बच्चों के जन्म के बीच उचित अंतराल तथा आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली का सही उपयोग शामिल हैं। इस अवसर पर अभियान से संबंधित पोस्टरों का विमोचन किया गया और प्रचार सामग्री जारी की गई।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/साथ ही, तीन ब्लॉकों के 150 गांवों में जागरूकता फैलाने के लिए मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने कहा कि विभिन्न विभागों के समन्वय से परिवार नियोजन संबंधी भ्रांतियों को दूर किया जा सकता है और अधिक लोगों तक सेवाएं पहुंचाई जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई से सितंबर तक चयनित गांवों में मोबाइल वैन के माध्यम से फिल्म प्रदर्शन, जिंगल्स प्रसारण, हैंडबिल वितरण, परिवार नियोजन साधनों का वितरण और परामर्श सेवाएं प्रदान की जाएंगी। सही उत्तर देने वाले ग्रामीणों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम में पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने ‘उम्मीद परियोजना’ के तहत सात जिलों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य इकाइयों में काउंसलिंग कॉर्नर स्थापित किए गए हैं और आशा तथा एएनएम को प्रशिक्षण देकर उनकी क्षमता बढ़ाई जा रही है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य चिकित्साधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को परिवार नियोजन और जन-जागरूकता के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्राम्य विकास, महिला एवं बाल विकास, एनआरएलएम और पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अधिकारी मौजूद रहे।