बाराबंकी। मसौली स्थित राजकीय प्रशिक्षण संस्थान, बड़ागांव नवाबगंज में कौशल विकास दिवस से एक दिन पूर्व एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में आधा दर्जन से अधिक कंपनियों ने भाग लिया, जहां 206 युवाओं का साक्षात्कार हुआ। इनमें से 89 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए चयनित किया गया। रोजगार मेले का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामसिंह उर्फ भुल्लन वर्मा और आईटीआई कॉलेज के प्रिंसिपल महेशचंद्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि भुल्लन वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं और उन्हें अपने प्रशिक्षण में पूरी लगन से काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी दे रही है और उनकी मंशा है कि युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें। प्रिंसिपल महेशचंद्र ने चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।read more:https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/मेले में एलआईसी, अंकुर टेंडर्स एंड मैन्युफैक्चर, फ्लिपकार्ट, एसवीएस शिवशक्ति इंद्रा लिमिटेड, ग्रीन वेयर फैशन प्राइवेट लिमिटेड, ब्रिटानिया, पुखराज कंपनी और ब्राइट फोर व्हील सेल्स लिमिटेड जैसी प्रमुख कंपनियों ने हिस्सा लिया। कुल 206 छात्र-छात्राओं ने साक्षात्कार दिए, जिनमें से 89 को इन कंपनियों द्वारा रोजगार प्रदान किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, कार्यदेशक मनोज कुमार, नीरज पांडे, तूफान सिंह, नीलिमा दुबे, आलोक कुमार, राजेश कुमार, अनुदेशक द्वारिका प्रसाद, एमआईएस मैनेजर बृजेश कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक कृष्ण कुमार तिवारी, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर विवेक मिश्रा सहित संस्थान के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।