भाजपा के नवागत महामंत्री उपेन्द्र रावत का समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Share

बाराबंकी। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री उपेंद्र रावत का मंगलवार को बाराबंकी जिले के सिद्धौर ब्लॉक में जगह-जगह स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनकी पत्नी उर्मिला रावत भी उनके साथ थीं। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। रावत का स्वागत क्षेत्र के हरख चौराहा, नेवली चौराहा, भान मऊ चौराहा, ज़ैदपुर थाना चौराहा, भिटौरा लखन चौराहा, सेमरावा चौराहा, सहित कई स्थानों पर किया गया। मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 51 किलोग्राम फूलों की माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद, उपेंद्र रावत ने सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। पूजा के उपरांत उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदेश महामंत्री उपेन्द्र रावत ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले की जनता ने जो आत्मीय स्वागत और अभूतपूर्व सम्मान मिला, उससे मन अत्यंत भावुक और अभिभूत है। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि भाजपा के हर उस समर्पित कार्यकर्ता का है जो संगठन को मजबूत बनाने में दिन-रात जुटा है। आप सभी का यह स्नेह और विश्वास ही मेरी असली ताकत है।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ मैं विश्वास दिलाता हूँ कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे आप सभी के सहयोग से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऊँगा। अपने संबोधन में, श्री रावत ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या, सरिता वर्मा, प्रवीन सिंह सिसोदिया, प्रेम प्रकाश द्विवेदी, प्रमोद तिवारी, आशुतोष अवस्थी, रोहित सिंह, शिव स्वामी वर्मा, नवीन सिंह राठौर, अरुण वर्मा, कमल पटेल, रवि वर्मा, सतनाम वर्मा, चट्टान सिंह, सत्यनाम सिंह वर्मा, डॉ. राजेंद्र वर्मा और रामराज कनौजिया सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *