फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का सघन अभियान, दुकानों पर औचक निरीक्षण व सैंपलिंग

Share

फर्रुखाबाद जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 19 अप्रैल 2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 द्वारा टीम के साथ व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सर्वप्रथम आईजीआरएस से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया, तत्पश्चात विभिन्न आबकारी दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया।read more:https://pahaltoday.com/firing-on-indian-ship-in-strait-of-hormuz-due-to-internal-tension-in-iran/निरीक्षण के दौरान दुकानों से रैंडम आधार पर सैंपल लेकर परीक्षण हेतु सुरक्षित किए गए। साथ ही स्टॉक रजिस्टर, पीओएस मशीन से बिक्री का रिकॉर्ड, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच भी की गई। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में अवैध मदिरा के विरुद्ध यह प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *