विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर

Share

सोनभद्र। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर दुद्धी विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन खंड विकास कार्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रंजना मणि चैधरी रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री शारदा खरवार, जिला मंत्री व विधानसभा संयोजक सुषमा सिंह गौड़ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री शारदा खरवार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किए जाने का प्रावधान है।read more:https://khabarentertainment.in/the-convicted-history-sheeter-roamed-the-village-with-the-police/उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में इस कानून को 2029 तक पूर्ण रूप से लागू करने की प्रतिबद्धता जताई है। यह अधिनियम निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर लोकतंत्र को अधिक समावेशी बनाएगा। मुख्य अतिथि रंजना मणि चैधरी ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्यान्न योजना और मातृ वंदना योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और उनकी भागीदारी देश के विकास में और अधिक प्रभावी होगी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, मीरा सिंह गौड़, जिला मंत्री मनोज सिंह ‘बबलू’, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, वीरेंद्र चैधरी, पीयूष कसेरा सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *