दुष्कर्म व आईटी एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार

Share

ओबरा, सोनभद्र। ओबरा पुलिस ने दुष्कर्म एवं आईटी एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के हवाले कर दिया। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल कर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।read more:https://khabarentertainment.in/ks-childrens-academys-class-10th-exam-result-was-very-proud/ गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राज जायसवाल उम्र 31 वर्ष पुत्र बेचू जायसवाल निवासी महुआ कोठी सिरसा थाना मेजा (प्रयागराज) के रूप में हुई है। उसे 16 अप्रैल की रात करीब 11ः10 बजे थाना सैनी (कौशांबी) के सामने ओवरब्रिज हाईवे से उस समय दबोचा गया, जब वह दिल्ली भागने की फिराक में था। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में आरोपी ने उसके निजी फोटो व वीडियो अपने पास रखकर व्हाट्सएप और फेसबुक पर वायरल कर दिए थे। विरोध करने पर आरोपी दोबारा वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इस मामले में थाना ओबरा में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *