बहराइच। जनपद के थाना फखरपुर क्षेत्र अंतर्गत जोगिन पुरवा गांव में सांप के डसने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 60 वर्षीय सबरून निशा के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।read more:https://khabarentertainment.in/asp-shubham-agarwal-reviewed-the-beat-police-personnel-at-the-police-office/
परिजनों के अनुसार, सबरून निशा घर के पास भूसे के ढेर में फंसी घास निकालकर साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान भूसे में छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन और ग्रामीण तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया।इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गांवों में साफ-सफाई और सांपों से बचाव के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।