टेबल फैन हटाते समय करंट लगने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

Share

बहराइच। जनपद के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर मीठा गांव में करंट की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदीश प्रसाद निवासी बिशुनपुर मीठा के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।read more:https://khabarentertainment.in/ghosiya-nagar-panchayats-entire-system-collapsed-during-just-five-minutes-of-rain/परिजनों के अनुसार, जगदीश प्रसाद घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह कमरे के अंदर जाने लगे। बताया जाता है कि रास्ते में रखा टेबल फैन हटाने के दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़े और उनकी हालत गंभीर हो गई।परिजन और आसपास के लोग जब तक उन्हें संभाल पाते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही रामगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद ग्रामीणों में शोक व्याप्त है। वहीं स्थानीय लोगों ने बिजली उपकरणों के उपयोग में सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *