ललितपुर- जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के निर्देशानुसार देवप्रिय सारस्वत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, की अध्यक्षता में दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को जिला कारागार, का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, खाद्य सामग्री के भंडारण तथा भोजन तैयार करने की व्यवस्था का अवलोकन किया गया। पाकशाला की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इसके अतिरिक्त पुरुष बंदी बैरक, महिला बंदी बैरक, किशोर बैरक एवं अस्पताल का निरीक्षण कर वहां साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, शौचालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया गया। सचिव देवप्रिय सारस्वत ने बंदियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं कठिनाइयों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette उन्होंने बंदियों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बंदियों को विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।निरीक्षण के दौरान कारागार परिसर में स्वच्छता एवं व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर बल दिया गया।निरीक्षण के समय प्रशांत उपाध्याय, प्रभारी अधीक्षक/कारापाल, जिला कारागार, राजीव कुमार, उपकारापाल, श्रीमती शकुंतला देवी, उपकारापाल, डॉ. जितेन्द्र लिदौरिया, जेल चिकित्सक, भूपेन्द्र सिंह, फार्मासिस्ट तथा न्यायालय की ओर से रोहित राठौर एवं विकास उपस्थित रहे।