बिजनौर। डिजिटल प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग का एक और खतरनाक चेहरा थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में सामने आया है, जहां एक 69 वर्षीय बुजुर्ग को डेटिंग ऐप के जरिए फंसाकर सुनसान बाग में ले जाकर मारपीट और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित की पहचान “बेबी” नाम की फर्जी आईडी से हुई, जिसे आरोपी समीर चला रहा था। बातचीत के बाद 17 अप्रैल 2026 को बुजुर्ग को मिलने के बहाने बुलाया गया। तय योजना के तहत आरोपी मोनिश उन्हें बाइक पर बैठाकर सुनसान बाग में ले गया, जहां पहले से मौजूद समीर, आकिल, अनस, फरहान और फरदीन ने मिलकर उन्हें घेर लिया। मारपीट कर जेवर व नकदी लूटी ।read more:https://pahaltoday.com/in-opposing-modi-the-opposition-is-betraying-women-power-pramod-verma/आरोपियों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट कर गले की सोने की चेन और अंगूठी छीन ली। इसके बाद उनका मोबाइल फोन लेकर जबरन पासवर्ड हासिल किया और अलग अलग खातों में करीब 65 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए।