साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित होंगे डॉ. मांधाता राय, 26 अप्रैल को होगा वेलफेयर उत्सव

Share
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की आवश्यक बैठक प्रधान कार्यालय पीर नगर में संपन्न हुई, जिसमें आगामी वार्षिक समारोह, पुरस्कार वितरण एवं “वेलफेयर उत्सव” के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। बैठक में कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया।क्लब के संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि वेलफेयर उत्सव का आयोजन 26 अप्रैल, रविवार को लंका मैदान स्थित एक मैरिज हॉल में प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद भर में वर्षभर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें मेहंदी, सामान्य ज्ञान, गणित एवं तार्किक क्षमता, चित्रकला, निबंध, वाद-विवाद, गायन तथा शास्त्रीय एवं लोक नृत्य प्रतियोगिताएं शामिल हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।क्लब के उपाध्यक्ष सत्यदेव दुबे ने जानकारी दी कि समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को भी सम्मानित किया जाएगा। साहित्य के क्षेत्र में स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. मांधाता राय को “साहित्य गौरव सम्मान” से अलंकृत किया जाएगा। समाज सेवा के क्षेत्र में स्वतंत्रता सेनानी बाबूलाल मानव को “समाज सेवा सम्मान” प्रदान किया जाएगा। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्री प्रकाश सिंह को “उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान” तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में योगदान हेतु लव तिवारी को “पर्यावरण संरक्षण सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।इसके अतिरिक्त, क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सरकारी अफीम एवं क्षारोद कारखाना के महाप्रबंधक दौलत कुमार उपस्थित रहेंगे, जबकि प्रशासनिक अधिकारी पंकज श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।बैठक के अंत में क्लब पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सफलता हेतु व्यापक तैयारियों पर चर्चा करते हुए सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपील की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *