कुत्तों के हमले से मची दहशत, बसपा ने उठाई मुआवजे की मांग

Share
बेहट (सहारनपुर)। ग्राम चौउपुर व शेखुमुजाहिदपुर में आवारा कुत्तों के हमले से हुई दर्दनाक घटना को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने और क्षेत्र में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण की मांग की गई।
शनिवार को बसपा जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार बंधु के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील बेहट पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि 27 अप्रैल को आवारा कुत्तों के झुंड ने गांव में खेल रहे बच्चों पर हमला कर दिया था। इस हमले में 4 वर्षीय शाकिब और 8 वर्षीय लविश की मौत हो गई, जबकि 5 वर्षीय शोफान गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।read more:https://pahaltoday.com/minister-ek-sharma-inaugurated-the-kejaria-galaxy-showroom-proprietor-ajay-pratap-rai-was-present/बसपा नेताओं ने मांग की कि मृतक बच्चों के परिजनों को कम से कम 10-10 लाख रुपये तथा घायल बच्चे को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही क्षेत्र में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक को देखते हुए तत्काल उन्हें पकड़वाने की कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। नेताओं ने बताया कि घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और स्कूली बच्चे भी स्कूल जाने से डर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मंडल प्रभारी वेदपाल गौतम, विधानसभा महासचिव रामेंद्र कुमार, विधानसभा प्रभारी ब्रह्मपाल, शिवकुमार एडवोकेट, विधानसभा सचिव ललित गौतम, जॉन प्रभारी महावीर सिंह सहित कई बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *