डीएम, एसपी ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्थाओं को परखा

Share
ललितपुर। जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आज 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक आयोजित हो रही होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा को सकुशल, शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने के लिए जिलाधिकारी  सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक ने सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर केन्द्रों पर पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियोें को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। read more:https://worldtrustednews.in/police-found-valuable-jewellery-worth-rs-7-lakh-left-in-an-auto/
ज्ञातव्य है कि प्रदेश में 25 अप्रैल से लेकर 27 अप्रैल 2026 तक होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर मा0 मुख्यमंत्री जी का विजन एकदम साफ है कि परीक्षा पूरी तहर से नकलविहीन व सकुशल सम्पन्न हो, ताकि पात्र अभ्यर्थी को उसकी मेहनत का फल मिल सके। मा0 मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि अगर कोई सोल्वर या नकल कराने की कोशिश करता पाया जाता है तो ऐसे आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी धाराओं में कार्यवाही की जाए। इसके अलावा पूरी परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा केन्द्रों पर लखनऊ मुख्यालय से भी नजर रखी जा रही है।  ललितपुर में जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश के निर्देश में परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सहित केन्द्र में प्रवेश से लेकर केन्द्र से बाहर निकलने तक की सारी व्यवस्थाओं के लिए मजिस्ट्रेटों की निगरानी में अधिकारियों को तैनात किया गया है। इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कराने वाली संस्था के कर्मियों से वार्ता की और दिशा-निर्देश दिये। मौके पर संस्था के कर्मचारियों द्वारा अभ्यर्थियों के प्रवेश के लिए चैकिंग की जा रही थी, अभ्यर्थियों को फेस, रेटिना, थंब आदि स्कैन करने व सघन तलाशी लेने के उपरान्त ही प्रवेश दिया जा रहा था।   निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारियों सहित सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी व सुचितापूर्ण सम्पन्न संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है और हम यह जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएंगे, किसी भी तरह से परीक्षा केन्द्रों पर नकल नहीं होने दी जाएगी और आपराधिक गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी। उन्होंने सभी मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिये कि वह परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों पर सघन भ्रमण करते रहेंगे व परीक्षा पर पैनी नजर बनाये रखेंगे, किसी भी प्रकार की जानकारी व सूचना के लिए जिला स्तर पर बने कण्ट्रोल रुम को सूचित करेंगे। इसके अलावा केन्द्र प्रभारी केन्द्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें व निरंतर सीसीटीवी कैमरों से निगरारी करते रहें। परीक्षा केन्द्रो की व्यवस्थाओं यथा साफ-सफाई, प्रकाश, परीक्षार्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय आदि को देखा। पुलिस विभाग सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखें व चिकित्सा विभाग प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पैरामेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस तैनात रखे। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी अवांछित व्यक्ति केन्द्र के आसपास नजर आये तो उसे चेक करें और परीक्षा केन्द्र से दूर भेज दें। इसके अलावा हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाये रखें। यदि कोई अराजक तत्व परीक्षा में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के प्रशासनिक व पुलिस व्यवस्था में लगे अधिकारी व केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *