श्री लक्ष्मी नरसिंह मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई जानकी जयंती

Share

ललितपुर। शहर के तालाबपुरा स्थित प्राचीन श्री लक्ष्मी नरसिंह मंदिर में शनिवार को माता जानकी जयंती श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजन-अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।read more:https://worldtrustednews.in/campaign-being-run-against-tb-disease-screening-in-50-villages/

कार्यक्रम के तहत दोपहर 12 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ माता जानकी के प्राकट्य उत्सव का आयोजन किया गया। महंत एवं पुजारियों के सानिध्य में विशेष पूजन-अर्चन संपन्न हुआ, जिसके बाद जानकी जी के जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन एवं मंगलगान प्रस्तुत किए गए। श्रद्धालुओं ने माता जानकी की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। पूजन उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे मंदिर परिसर में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा। आयोजन में महंत रामलखन दास, बड़े पुजारी अनंत दास, राम मोहन दास, श्याम दास, राम दास, अजय दास, कल्लू पांडेय, विलास पटेरिया, राजीव बबेले, संजय डोयोडिया, धर्मेंद्र रावत, हृदेश हुण्डैत,  हरीशंकर साहू, विवेक सडैया, संजू श्रोती,मानू शर्मा, नीरज शर्मा, डॉ. विक्रांत तोमर, अजय तोमर, आलोक चतुर्वेदी, शुभम कौशिक, कल्लू कुशवाहा, शंकर कुशवाहा, रज्जन चतुर्वेदी, अनिल सोनी, रुपेश रावत, गीता तिवारी, सुखमती शर्मा, वंशिका शर्मा, प्रगति साहू एवं रानी सोनी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *