गाजीपुर, । 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद गाजीपुर के तहसील मुख्यालय सैदपुर स्थित टाउन नेशनल इंटर कॉलेज परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संकल्प लिया।read more:https://pahaltoday.com/a-unique-initiative-by-the-teachers-of-pm-shri-samvilian-vidyalaya-to-show-family-like-affection-towards-the-students/कार्यक्रम का शुभारंभ वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त एस. राजलिंगम एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने मंडलायुक्त का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सैदपुर, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।अपने संबोधन में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि सम्पूर्ण मानवता को स्वास्थ्य और कल्याण का संदेश देने वाली भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरा विश्व इसे अपना रहा है। उन्होंने जनपद में योग दिवस के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि भारत की ऋषि परंपरा ने योग जैसी वैज्ञानिक जीवनशैली दुनिया को प्रदान की है, जिसे आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है। यह न केवल शरीर को निरोग रखता है बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक विकास का भी माध्यम है। उन्होंने लोगों से योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं योग अपनाने के साथ-साथ दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, उत्तान मंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन एवं शवासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इसके साथ ही कपालभाति, नाड़ी शोधन, शीतली एवं भ्रामरी प्राणायाम तथा ध्यान का भी अभ्यास कराया गया।जनपद भर में तहसील, विकास खंड, ग्राम पंचायतों तथा विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों में भी योग दिवस उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। योग दिवस के इस सामूहिक आयोजन ने स्वस्थ, जागरूक और निरोग समाज के निर्माण का संदेश दिया।