डिवाइन पब्लिक स्कूल में मेधावियों का सम्मान, 94.4% अंक लाकर मो. अरबाज बने टॉपर

Share
मुसाफिरखाना/अमेठी। क्षेत्र के पूरे ताज गांव स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को मेधावी छात्रों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शैक्षिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय के टॉपर के रूप में मो. अरबाज ने 94.4 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अरीबा बानो और फातिमा ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा अन्य मेधावी छात्रों को भी मेडल, प्रमाण-पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/ks-childrens-academys-class-10th-exam-result-was-very-proud/ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक इरशाद हुसैन ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों के मनोबल को बढ़ाते हैं और अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। एडमिनिस्ट्रेटर एहतेशाम ने छात्रों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए सफलता का मूल मंत्र निरंतर प्रयास को बताया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही, जिससे छात्रों का उत्साह और बढ़ा। अंत में निदेशक डॉ. जीशान हुसैन ने सभी सम्मानित छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मो. साजिद, हन्नान, अवधेश प्रताप, मिर्ज़ा माबूद, हसीब, इरफान, उमाशंकर, नौशाद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *