जनगणना ड्यूटी को लेकर पंचायत सहायकों में असंतोष

Share
धामपुर (बिजनौर)। जनगणना ड्यूटी को लेकर पंचायत सहायकों में असंतोष देखने को मिल रहा है। इस संबंध में पंचायत सहायकों ने उपजिलाधिकारी धामपुर को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपनी ड्यूटी ग्राम पंचायतों में ही लगाए जाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में पंचायत सहायकों ने बताया कि वे अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में कार्यरत हैं और पूर्व में उन्हें आश्वासन दिया गया था कि जनगणना ड्यूटी भी उनकी संबंधित ग्राम पंचायतों में ही लगाई जाएगी। लेकिन 16 अप्रैल को उनकी ड्यूटी नगर पालिका शेरकोट में लगा दी गई, जो कई कर्मचारियों के लिए 25 से 30 किलोमीटर दूर है।read more:https://khabarentertainment.in/baba-saheb-dr-bhimrao-ambedkars-135th-birth-anniversary-celebrated-with-great-pomp/ पंचायत सहायकों का कहना है कि उन्हें मात्र 6000 रुपये मानदेय मिलता है, जो समय पर भी नहीं मिल पाता। ऐसे में इतनी दूरी तय कर ड्यूटी करना उनके लिए आर्थिक और व्यावहारिक रूप से कठिन है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ड्यूटी ग्राम पंचायतों में लगाई जाती है तो जनगणना कार्य अधिक पारदर्शी और सुगम तरीके से संपन्न हो सकेगा।  पंचायत सहायकों ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि उनकी ड्यूटी नगर पालिका शेरकोट से हटाकर उनकी-अपनी ग्राम पंचायतों में ही लगाई जाए, ताकि वे बेहतर ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *