गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाचन संबंधी कार्यों को अधिक सुगम, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला रायफल क्लब में ईआरओ नेट के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वेद सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में जनपद के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी गई।प्रशिक्षण भारत निर्वाचन आयोग से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर एवं उप जिलाधिकारी जखनियां अतुल कुमार ने दिया। उन्होंने अधिकारियों को ईआरओ नेट की कार्यप्रणाली, पोर्टल के विभिन्न पहलुओं तथा निर्वाचन से संबंधित सूचनाओं के डिजिटल प्रबंधन की जानकारी दी।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette साथ ही पोर्टल के माध्यम से निर्वाचन कार्यों को समयबद्ध, प्रभावी और पारदर्शी तरीके से संपन्न करने की प्रक्रिया समझाई।प्रशिक्षण के दौरान फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 की ऑनलाइन प्राप्ति, जांच और समयबद्ध निस्तारण के संबंध में विस्तार से बताया गया। मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और अद्यतन बनाए रखने के लिए ईआरओ नेट के सही उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी वेद सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में स्थान न पा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची तैयार करने और उसके पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवी प्रसाद सिंह, ईडीएम विनय सिंह सहित जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।