अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू कराने की मांग को डिबाए का समर्थन

Share

सोनभद्र। अधिवक्ताओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू कराने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी पदयात्रा कर रहे अधिवक्ता राहुल चैधरी के अभियान को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र ने समर्थन दिया। एसोसिएशन की ओर से उन्हें समर्थन पत्र सौंपकर इस मांग के प्रति एकजुटता जाहिर की गई।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग हैं। न्याय एवं विधिक अधिकारों की रक्षा में उनकी अहम भूमिका है। ऐसे में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। अधिवक्ताओं पर लगातार हो रहे हमले, धमकी और उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करना समय की मांग है। पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि कानून लागू होने से अधिवक्ता बिना किसी भय के अपने विधिक दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। उन्होंने अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए इस मांग को मजबूती से उठाने की आवश्यकता जताई। बैठक का संचालन महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट ने किया। इस दौरान प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, राजेश कुमार यादव, प्रदीप कुमार मौर्य, मृगराज सिंह, बीपी सिंह, सुरेंद्र चैरसिया, दशरथ यादव, सुरेश सिंह कुशवाहा, संतोष यादव, चतुर्भुज शर्मा, आदर्श देव पांडेय, नवीन पांडेय सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *