विश्व शौचालय दिवस पर कठपुतली नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश

Share

म्योरपुर, सोनभद्र। विश्व शौचालय दिवस पर बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में हिंडाल्को जनसेवा ट्रस्ट की ओर से स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कठपुतली नाटक और लोकगीतों के माध्यम से बच्चों एवं ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में स्वच्छ शौचालय के नियमित उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता और खुले में शौच से होने वाले संक्रमण के प्रति लोगों को सचेत किया गया। साथ ही जलजनित बीमारियों और पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई। इस मौके पर बच्चों और ग्रामीणों ने स्वयं स्वच्छता का पालन करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली। कार्यक्रम में हिंडाल्को के सुभाषित, अजय, शिवसतनामी, नितिन मालवीय, प्रधानाचार्य दयाशंकर विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान संगीता देवी, गणेश जायसवाल, स्वच्छता कार्यकर्ती कनकलता सहित ट्रस्ट के अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *