नई दिल्ली, । हिंदी पत्रकारिता दिवस पर दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के पत्रकारों को पेंशन, चिकित्सा और अन्य सुविधाओ पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। गुप्ता मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्याण समिति के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपी गई मांगों पर यह आश्वासन दिया। मुख्य मंत्री ने समिति की मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया । समिति के अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता, महासचिव रजनीकांत तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक कौशिक, वरिष्ठ पत्रकार और समिति के कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्रकारिता दिवस की बधाई दी और प्रतीक चिह्न और शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भी सभी पत्रकारो को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया ।read more:https://pahaltoday.com/mayawati-is-trying-to-unite-all-castes-for-the-upcoming-uttar-pradesh-assembly-elections/रविन्द्र गुप्ता ने समिति की ओर से पत्रकारों के लिए पेंशन, कैसलेस मेडिकल सुविधा , अंतर्राज्यीय रूटो पर चलने वाली डीटीसी बसों में पत्रकारो को निःशुल्क यात्रा समेत कई अन्य सुविधाएं प्रदान किए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बहुत जल्द इन मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। पिछले कई वर्षों से एक्रिडेशन कमेटी नहीं बनाए जाने का मुद्दा भी रविन्द्र गुप्ता ने उठाया जिसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि वो सबसे पहले एक्रिडेशन कमेटी बनाएगी है ताकि पत्रकारों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। इससे पूर्व हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को “मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्याण समिति”नई दिल्ली के कान्स्टिट्यूशन क्लब आफ इंडिया में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, प्रो केजी सुरेश (पूर्व कुलपति, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि) एवं निदेशक, इंडिया हैबिटेट सेंटर, डा वेद प्रकाश गुप्ता (चेयरमैन, ‘नेशनल थॉट्स’ व श्री देवालय संघ), अरुण गोयल (सीएमडी, भारत प्रकाशन) ने पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को ‘बिग मोमेंटो’ और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालो में संगीता बरूआ पिशारोची, अनिल यादव (न्यूज नेशन), अमलेश राजू (जनसत्ता), भूपेंद्र पांचाल (जनसत्ता),प्रतिभा शुक्ला (जनसत्ता), अमित कुमार (राष्ट्रीय सहारा), कुमार राजीव रंजन सिंह (द फर्स्ट विटनेस), के.डी. पाठक (वीर अर्जुन), संतोष सिंह (दैनिक जागरण), प्रियरंजन (जनसत्ता), ज्ञान प्रकाश (राष्ट्रीय सहारा), विकास गर्ग (एनकाउंटर), अशोक धवन (मूकसत्ता), आलोक गौर (साहस समाचार) समेत लगभग 92 पत्रकारों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर अनुज कंवल, आदित्य पटेल, आजाद सिंह भारद्वाज, डॉ. गीता पराशर, के.पी. गुप्ता के अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेंद्र तोमर ने मुख्य भूमिका निभाई।