दयावंती पुंज मॉडल स्कूल में साइबर जागरूकता अभियान

Share
भदोही। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन में जनपद में साइबर जागरूकता के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार की देर शाम को दयावंती पुंज मॉडल स्कूल, सीतामढ़ी में साइबर थाना टीम ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान साइबर थाना टीम ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को बताया कि साइबर अपराधी बैंक अधिकारी, पुलिस, सीबीआई बनकर वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर पैसे मांगते हैं। साथ ही फर्जी केवाईसी, बिजली बिल व ट्रेडिंग के नाम पर लिंक भेजकर ठगी करते हैं। टीम ने कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को सलाह दी कि ओटीपी एटीएम, पिन, यूपीआई पिन किसी से साझा न करें।
read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/ साथ ही कोई भी अनजान लिंक न खोलें और सोशल मीडिया पर मजबूत पासवर्ड व टू-फैक्टर एथेंटिकेशन का प्रयोग करें। साइबर थाना टीम के निरीक्षक विजय गुप्ता ने छात्र-छात्राएं व शिक्षकों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि किसी तरह का कोई फ्रॉड होता है तो उस स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें। ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सकें।इस मौके पर साइबर थाना टीम के हेड कांस्टेबल देवानंद, कांस्टेबल कन्हैया सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य एस.जयवीर शर्मा सहित 150 छात्र-छात्राएं सहित शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *