तय समय से पहले खुल रही देशी शराब की दुकानें, ओवरचार्जिंग से उपभोक्ता परेशान

Share
गाजीपुर जमानियां। कस्बा क्षेत्र में देशी शराब की दुकानों पर आबकारी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। निर्धारित समय से पहले सुबह करीब छह बजे ही दुकानों का शटर खोलकर शराब की बिक्री शुरू कर दी जाती है, जबकि नियमानुसार देशी शराब की दुकानों का संचालन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे अथवा निर्धारित आदेश के अनुसार रात 10 बजे तक ही किया जा सकता है। इसके बावजूद अवैध कमाई के लालच में ठेकेदार नियमों को ताख पर रखकर कारोबार चला रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराब दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक रकम वसूल कर ओवरचार्जिंग भी की जा रही है। शनिवार की सुबह कई लोगों को दुकान के पास खड़े होकर बारी-बारी से देशी शराब खरीदते देखा गया। हैरानी की बात यह है कि कोतवाली क्षेत्र के करीब स्थित दुकानों पर भी यह अवैध बिक्री धड़ल्ले से जारी है, लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।read more:https://pahaltoday.com/demand-for-construction-of-pwd-road-was-raised-in-the-village-chaupal-district-development-officer-heard-the-grievances-of-the-villagers/कस्बे के लोगों का कहना है कि सुबह-सुबह शराब बिक्री होने से सड़क मार्ग से आने-जाने वाली महिलाओं और छात्राओं को असुविधा का सामना करना पड़ता है तथा कानून व्यवस्था पर भी विपरीत असर पड़ता है। लोगों ने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग और स्थानीय स्तर पर मिलीभगत के चलते नियमों का उल्लंघन करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई नहीं होती।क्षेत्रीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से मांग की है कि तय समय से पहले दुकान खोलने, अवैध बिक्री और ओवरचार्जिंग करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही आबकारी अधिनियम के तहत भारी जुर्माना लगाने और लाइसेंस निरस्त करने जैसी कार्रवाई अमल में लाई जाए, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *