पार्षद मंसूर बदर बोले- युवाओं को मिलेगा रोजगार, शहरवासियों को मिलेंगी महानगरों जैसी सेवाएं

Share
सहारनपुर। नुमाइश कैंप पुलिस चौकी के निकट मेडोना मीं सैलून एंड एकेडमी की नई शाखा का उद्घाटन पार्षद एवं नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर, भाजपा नेता एजाज मलिक, पार्षद प्रियंका तथा मुस्तकीम सलमानी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद मंसूर बदर ने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठान न केवल लोगों को आधुनिक और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराते हैं, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करते हैं। उन्होंने कहा कि अब सहारनपुर के लोगों को दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों की तर्ज पर सौंदर्य एवं ग्रूमिंग सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी।read more:https://pahaltoday.com/farmers-begin-indefinite-protest-over-8-point-demands-organization-officials-sit-on-fast-unto-death/भाजपा नेता एजाज मलिक ने प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाले ऐसे प्रयास क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह एकेडमी युवाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करेगी। प्रतिष्ठान के संचालक सलमान सलमानी ने बताया कि मेडोना मीं सैलून एंड एकेडमी का उद्देश्य लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं उपलब्ध कराना और युवाओं को आधुनिक ब्यूटी एवं ग्रूमिंग क्षेत्र में प्रशिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी इसकी नई शाखाएं खोली जाएंगी। उद्घाटन समारोह में मुस्तकीम सलमानी, गुड्डू भाई, कमाल मलिक, आशू चावला सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने नई शाखा के सफल संचालन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *