भदोही। जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी शैलेष कुमार ने सोमवार को सेंट थॉमस स्कूल में जनगणना प्रशिक्षण कार्य का फिता काटकर शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी ने कहा कि यदि प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो प्रतिभागी एक बार नहीं बल्कि जब तक पूरी तरह समझ न आ जाए, तब तक जनगणना से संबंधित प्रश्न पूछ सकते हैं। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने अपर जिला अधिकारी वि0 एवं रा0/जिला जनगणना अधिकारी कुंवर वीरेन्द्र मौर्य के मार्गदर्शन में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रातः 9.30 बजे से सायंकाल 6 बजे तक सेंट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर में चल रहा है। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना 22 मई से 20 जून तक की जाएगी। प्रगणक को मकान की गणना करनी है तथा मकान में उपलब्ध सुविधाओं एवं परिवार से संबंधित 33 प्रश्नों के उत्तर भी भरने हैं। स्वगणना 7 मई से 21 मई तक पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य दिनांक 22 मई से 20 जून तक संपादित किया जाएगा। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रत्येक आवंटित क्षेत्र/हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में भौतिक रूप से भ्रमण कर नजरी नक्शा तैयार करना अनिवार्य होगा। नागरिक 07 मई से 21 मई तक पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन चरणों में 20, 21, 22 अप्रैल, 2026 में व 25 अप्रैल तथा 27 अप्रैल, 2026 एवं 29 अप्रैल, 2026 को जनपद के 11 स्थलों पर आयोजित किया जा रहा है। तहसील ज्ञानपुर/नगर पालिका परिषद गोपीगंज/न0प0ज्ञानपुर के द्वारा जयराजी पब्लिक स्कूल जंगीगंज एवं सेन्ट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर में ट्रेनिंग प्रभारी शिवप्रकाश यादव, उपजिलाधिकारी न्यायिक ज्ञानपुर, व सहायक ट्रेनिंग प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार है। तहसील औराई/नगर पंचायत घोसिया, नगर पंचायत खमरिया के द्वारा केशव प्रसाद राल्ही महाविद्यालय नरथुऑ औराई, ट्रेनिंग प्रभारी श्याम मणि त्रिपाठी उप जिलाधिकारी, सहायक ट्रेनिंग प्रभारी रमाकान्त सिंह, खण्ड विकास अधिकारी औराई, टेण्डर हर्टस इग्लिश स्कूल घोसिया, केशव प्रसाद मिश्र रा0 महिला महाविद्यालय औराई, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय सभागार, तहसील भदोही नगर पालिका परिषद भदोही, नगर पंचायत सुरियावॉ, नगर पंचायत नई बाजार द्वारा खण्ड विकास अधिकारी भदोही कार्यालय सभागर, बी0पी0एम0जी0 विद्यालय सुरियावॉ, बी0आर0सी0 कार्यालय चौरी भदोही, वुडवर्ड पब्लिक स्कूल भदोही, बी0पी0एम0जी0 विद्यालय अबरना सुरियावॉ में ट्रेनिंग प्रभारी एवं सहायक ट्रेनिंग प्रभारियों की ड्यूटी लगाकर जनगणना-2027 प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पादित किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर भानसिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय, एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।