सहारनपुर। सीबीएसई की हाईस्कूल की द्वितीय परीक्षा के कल घोषित परिणाम में वेदांतिक इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अनन्य पंडित ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में 100 प्रतिशत अंक, हिंदी एवं सोशल साइंस में 97 प्रतिशत अंक तथा स्टैंडर्ड मैथमेटिक्स में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अनन्य पंडित के प्रथम परीक्षा में हिंदी तथा मैथमेटिक्स में अंक अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए थे, जिस कारण अनन्य अपनी उपरोक्त विषय की कॉपियों की रिचेकिंग करना चाहते थे, किंतु सीबीएसई के नियमों के चलते रिचेकिंग से पहले विद्यार्थियों को सेकंड एग्जाम देना पड़ता है। अपने पिता की सलाह पर अनन्य ने उपरोक्त दोनों विषयों की परीक्षा दोबारा दी तथा परीक्षा परिणाम उनकी आशा के अनुरूप आया।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ अनन्य पंडित के पिता मनोज कुमार पंडित जिला उपभोक्ता न्यायालय बिजनौर में मैजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत हैं तथा उनकी माता ज्योति शर्मा इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक है। अनन्य पंडित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं विषय अध्यापकों के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि सफलता के लिए मेहनत के साथ-साथ उचित मार्गदर्शन बहुत आवश्यक है। उनका लक्ष्य बी.टेक. करने के पश्चात भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का है। माता-पिता के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा शर्मा तथा विद्यालय के सभी अध्यापकों ने अनन्य पंडित के परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।