मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, शिक्षा को बताया समाज की सबसे बड़ी ताकत

Share

सहारनपुर। तेली समाज उत्थान समिति (रजि.) के तत्वावधान में खाताखेड़ी स्थित ताज पैलेस में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समाज सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद और युवा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देती है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को अपना सबसे मजबूत हथियार बनाकर समाज और देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि एवं बेहट विधानसभा के प्रत्याशी रईस मलिक ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को आत्मविश्वासी और सफल बनाती है। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति का आधार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा है और प्रत्येक परिवार को बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता देनी चाहिए। समिति के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक इसरार चैधरी ने कहा कि समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करना समिति की परंपरा है।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/ उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शिक्षा को प्रोत्साहित करने और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे। मलिक समाज फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इरशाद मलिक ने कहा कि फाउंडेशन समाज के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी हाजी इदरीश मलिक ने समाज के लोगों से एकजुट होकर शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मो. युनुस कौसर एडवोकेट ने की, जबकि संचालन डॉ. एम. रिजवान ने किया। इस अवसर पर डॉ. इलमा मलिक, डॉ. अदीबा मलिक, सना मलिक, निगहत जावेद, डॉ. मो. अहमद, नैजुल मशकूर अली सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में हाजी मास्टर अब्दुल वहीद, हाजी महमूद हसन सामानी, शमीम अहमद अंसारी, भूरा मलिक, डॉ. एहतेशाम, कलीम अहमद, अहमद मलिक, परवेज मलिक, मेहरबान मुखिया, अहमद नदीम मलिक, रिजवान मलिक, सुल्तान मलिक, आबदा मलिक, डॉ. नसीम मलिक सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *